Breaking News

रालोद विधि प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के अनुमोदनोंपरान्त विधि प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित किया है। जिसमें कान्ति लाल शाह लखनऊ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जबकि अखिलेश पाण्डेय लखनऊ, रोहित श्रीवास्तव, नलिनी रंजन सक्सेना सीतापुर, मदन सिंह शाहजहांपुर डाॅ. आशीष अस्थाना लखनऊ को महासचिव तथा वी.के. श्रीवास्तव लखनऊ, जितेन्द्र वर्मा लखनऊ, प्रशान्त शुक्ला प्रतापगढ, सुधांशु रंजन श्रीवास्तव हरदोई, अतुल कुमार शुक्ला लखीमपुर, नितिन कुमार सक्सेना पीलीभीत, प्रशान्त गुप्ता कानपुर, जीवेश यादव लखनऊ, अमितकान्त सक्सेना लखनऊ, सिद्धार्थ दयाल बलिया, तुषार गुप्ता लखनऊ, अवनीत वर्मा सीतापुर, अम्बरीष श्रीवास्तव लखनऊ, शत्रुहन यादव बहराइच को सचिव मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा अनुपम ललोरिया इलाहाबाद, शैलेष कुमार सिंह लखनऊ, आकाश सैनी लखनऊ, विशाल अग्रवाल लखनऊ, निर्मला गौतम लखनऊ को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

About Samar Saleel

Check Also

यहां स्नान करने से संतान की होती है प्राप्ति, कुंड पर पड़ती है सूर्य की पहली किरण

वाराणसी। घाटों का शहर कहे जाने वाले बनारस में यूं तो बहुत कुछ है, देखने ...