Breaking News

खत्म होगा किसानों का 20साल का इंतजार, फिर शुरू होगा रघुनाथ पुर कटैली का अंडर पास

रायबरेली। रघुनाथपुर कटैली क्षेत्र के किसानों को अब सिंचाई के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। 20 साल से बंद पड़े रघुनाथपुर कटैली माईनर का अंडर पास अब पूरी तरह से साफ हो गया है। साइड में नाली भी बन रही है इसके बाद यह जल्द शुरू हो जाएगा। बहुत दिन से किसान इसके लिए प्रदर्शन भी कर रहे थे।इससे एक हजार से अधिक किसानों के लिए फसलों की सिंचाई करना आसान हो जाएगा।

👉🏼परिवहन मंत्री ने 41.16 करोड़ की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

देखरेख के अभाव में यह 150 मीटर भूमिगत अंडर पास वर्ष 2004 से बंद हो गया था। इसके बाद किसानों को इधर से पानी नही मिल पा रहा था। जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों के आगे सिंचाई का संकट खड़ा हो गया था। किसान लगातार सफाई और मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।

खत्म होगा किसानों का 20साल का इंतजार फिर शुरू होगा रघुनाथ पुर कटैली का अंडर पास

किसान यूनियन के प्रयास के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी सफाई के साथ साइड में 1100 मीटर पक्की नाली के प्रस्ताव को पास किया। करीब एक वर्ष से यह प्रक्रिया चल रही थी बीती फरवरी को इस कार्य का बजट एलाट हुआ और काम शुरु हो गया अब अंडर पास पूरा साफ हो चुका है। साइड की नाली भी बन रही है अब क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

शारदा पोषक नहर से करीब सात मीटर नीचे से निकलने वाले इस अंडर पास के खुल जाने से करीब 250 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेेगी। इससे से 1000 किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

किसान बोले

सफाई होने से अब सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। अभी तक पानी नही मिल पाता था।-किसान रमेश कुमार

20 साल से उपेक्षा का शिकार रहा यह अंडर पास साफ हो चुका है। इसकी काफी खुशी हो रही है। इसकी सफाई जाने से सबसे अधिक लाभ रघुनाथपुर मौजे के किसानों को पहुंचेगा।-किसान उदय सिंह

अंडर पास तैयार हो गया है। अब किसानों को आसानी से खेती के लिए पानी मिल सकेगा। जल्द से जल्द इसे शुरू करवाया जाना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिले।-किसान दर्शन

क्या बोले जिम्मेदार

20 साल से बंद पड़ा रघुनाथ पुर कटैली का अंडर पास सफाई के बाद अब शुरू होने वाला है। इसकी साइड नाली भी बनकर तैयार होने वाली है। जल्द ही यह शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के किसानों के लिए फसलों की सिंचाई आसान हो जाएगी।-संदीप पाण्डेय (एई, नहर विभाग रायबरेली)

About Samar Saleel

Check Also

रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपील

भीषण गर्मी व प्रचंड धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। दिन का तापमान 43 ...