Breaking News

छेड़खानी के मामले में पूर्व प्रधान पर मुकदमा दर्ज

औरैया। जिले फफूंद क्षेत्र में एक महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी करने व कपड़े फाड़ने के मामले में पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव नगला पाठक निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार की शाम शौच करने जा रही थी तभी गांव निवासी पूर्व प्रधान आशुतोष मिश्रा ने उसे पकड़ लिया और गलत हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिये।

महिला ने अपनी जान माल की खतरा बताते हुए पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी पूर्व प्रधान उसके साथ अश्लील हरकतें कर चुके है लेकिन लोकलाज के कारण वह चुप रही।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के 32वें स्थापना दिवस समारोह (32nd Foundation Day) ...