Breaking News

फिट इंडिया का आरोग्य वन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष फिट इंडिया अभियान शुरू किया था। इसके अंतर्गत अनेक योजनाएं भी लागू की गई। नरेंद्र मोदी मन की बात सहित अनेक अवसरों पर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करते है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी उनके प्रयास से शुरू हुआ था। आरोग्य वन का निर्माण उनकी प्रेरणा से हुआ। यहां का सन्देश पूरे देश के लिए है।

राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा कई रूप में महत्वपूर्ण रही। केवडिया में अनेक योजनाओं की शुभारंभ किया। उन्होंने आरोग्य वन,न्यूट्रिशन पार्क, जंगल सफारी आदि राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने आरोग्य वन का भ्रमण भी किया।

चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क में बच्चों के लिए एक विशेष ट्रेन बनाई गई है। मोदी ने इस ट्रेन से पार्क का निरीक्षण किया। न्यूट्रिशन पार्क में उन्होंने मक्खन बनाने की तकनीक समझी। फिर स्वयं भी मख्खन बनाया। यहां नरेंद्र मोदी ने एक फ़िल्म भी देखी।

इसमें बच्चों को घर का खाना सुपोषण,स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी गई है। उन्होंने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया। यहां देश के अलग अलग हिस्सों और संस्कृति से जुड़े हैंडलूम के सामान उपलब्ध होंगे।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

 

About Aditya Jaiswal

Check Also

TikTok लाइव के दौरान ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की हत्या, ‘डिलीवरी बॉय’ बनकर आया शख्स और गोली मार दी

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के जलिस्को राज्य में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश ...