Breaking News

पूर्व बीएसए के त्रयोदश संस्कार में पहुचे पूर्व कैबिनेट मंत्री, दी श्रद्धांजलि

रायबरेली। दीनशाह गौरा विकास खण्ड के थुलरई निवासी पूर्व बीएसए व ज्योतिष के प्रकांड विद्वान रहे श्री रामेश्वर त्रिपाठी के असमयिक निधन से पूरा गाँव शोक में डूब गया था। शनिवार को आयोजित उनके त्रयोदश संस्कार में गाँव व क्षेत्र के सभी गणमान्यों सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पाण्डेय ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये । वह करीब 90 साल के थे।

बीती 6 मई की सुबह पहले उनकी बहू रीता त्रिपाठी पत्नी इन्दीवर त्रिपाठी 45 वर्ष की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गयी। उसके बाद उनका निधन हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरा गाँव शोक में डूब गया था।

एक ही घर से ही उठी दो अर्थियों ने पूरे गाँव को गमजदा कर दिया। शनिवार को दोनो मृत आत्मा की शांति के लिये आयोजित भोज में सभी गणमान्य लोगों ने शिरकत की मौके पर रमाशंकर त्रिपाठी, दुर्गाप्रसाद त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, इंदीवर त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, शरद त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी, प्रतीक त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी (मानू), आयुष त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, रजत त्रिपाठी, शीबू त्रिपाठी (इशांत), गगन त्रिपाठी, मगन त्रिपाठी, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दिनेश बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष गौरा गणेश बक्श सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, सुग्रीव शर्मा, जितेंद्र सिंह, रामनरेश उपप्रबंधक बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज गौरा विवेक प्रताप सिंह, प्रधान थुलरई रामशंकर, पूर्व प्रधान थुलरई हरिकेश सिंह, देवेश वर्मा आदि रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...