Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने योगी सरकार पर जम कर साधा निशाना, कहा-महंगाई व बेरोजगारी चरम पर खाद के लिए भटक रहा किसान

• अखिलेश ने कसा तंज, बोले- भाजपा के लिए अभी भी चल रहा 2022

रायबरेली। शनिवार को अपने ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और प्रदेश का युवा बेरोजगार है सरकार ना तो महंगाई पर लगाम कस पा रही है।न युवाओं को रोजगार दे पा रही है। किसान खाद से लेकर कीटनाशक के लिए भटक रहा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा के लिए अभी 2022 ही चल रहा है और यही चलता रहेगा। क्योंकि अगर इनका साल बदल जाएगा तो उन्हें किसानों से किया वादा पूरा करना पड़ेगा जो उन्होंने बीते वर्ष किसानों की आय दोगुनी करने का किया था।

किसान औद्योनिक खेती करके आय में कर सकते है बढ़ोतरी: दिनेश प्रताप सिंह

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की देश के प्रधान मंत्री आवारा पशुओं को बड़ी समस्या बता रहे हैं यूपी सबसे अधिक मौते इन मवेशियों से किसानों की हुई हैं।फिर भी इस ओर सरकार का ध्यान नही जा रहा है। जब प्रधान मंत्री की बात नही सुनी जा रही तो आम लोगों की कैसे सुनी जाएगी। यूपी में इन्वेस्ट समिट पर बोले की जो कारखाने नही चला पा रहे वह बाहर से निवेश क्या ला पाएंगे। उनकी निवेश पर कोई पालिसी नही है अब बेमानी बाते हैं।

बीजेपी वाले बहुत होशियार हैं जनता सब जानती है। जो सच्चाई का साथ देता है इसके सामने पुलिस को आगे करके मुकदमा लिखवा देते है। जिले में सोमू ढाबे को ढहाए जाने की कार्रवाई पर बोले वह समाज वादी पार्टी से जुड़े लोग लोग है इसलिए सरकार ने जानबूझ कर ऐसी कार्रवाई की है।यह सरकार अन्याय करने व झूठ बोलने वाली है।2024 में बीजेपी साफ हो जाएगी। उन्होंने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा पुलिस को जो काम करना चाहिए वह नही कर रही है। इतनी करप्ट पुलिस आज तक नही हुई जितनी अब है। पूर्व मुख्यमंत्री के एक सवाल के जबाव में कहा की चाचा शिवपाल हमारे साथ हैं।राहुल गांधी की देश जोड़ो यात्रा पर बोले बढ़िया है और यात्रा चलनी चाहिए। भाजपा झूठ बोलने व प्रचार में आगे है।आने वाले समय में इसका सफाया हो जाएगा।

पूर्व मंत्री की मां की बरसी पर रहा जमावड़ा, दी श्रद्धांजलि

विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक व ऊंचाहार विधायक,पूर्व मंत्री डा मनोज कुमार पाण्डेय की मां विद्या देवी की वार्षिकी एवं श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमे प्रदेश भर के राजनेता जनप्रतिनिधि, शासन स्तर के उच्च अधिकारी, प्रदेश के जाने माने अधिवक्ता, चिकित्सक सहित जिले भर के लोगों का जमावड़ा रहा।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, लोक लेखा समिति के विधान सभा सभापति, विधायक महबूब अली, विधायक अवधेश प्रसाद, विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक लाल जी वर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधायक पंकज पटेल, विधायक रमेश दुबे, विधायक श्याम सुन्दर भारती, विधायक देेवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बेचई, विधायक लकी यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, विधायक अनिल प्रधान, विधायक गौरव, विधायक चन्द्र प्रकाष, विधायक अंकित भारती, विधायक ताहिर, विधायक राकेष पाण्डेय, विधायक सचिन यादव, विधायक हिमांषू यादव, विधायक राजेन्द्र कुमार, विधायक गौरव कुमार, विधायक प्रदीप कुमार यादव, विधायक राम अचल राजभर, विधायक अभय सिंह, विधायक राकेष प्रताप सिंह सहित अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, मुख्य सचिव विधान सभा, डायरेक्टर वेदपती मिश्रा, आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सहित जिले के तमाम प्रषासनिक अधिकारी जहां उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, सुशील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लल्लन मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ मण्डल अध्यक्ष जगजीवन शुक्ला, सहित जिले के जाने माने चिकित्सक डा के एस सिंह, डा गीता शर्मा, डा मनीष चैहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं जनपद के सैकड़ों प्रधान ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहे।

सभी ने विद्या देवी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं समाजादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि व्यक्ति के जीवन में माता और पिता का अहम स्थान होता है। मां ही एक होती है जो अपने बच्चे के लिए निःस्वार्थ संघर्ष करती है। सपा मुखिया अखिलेष यादव लगभग दो घंटे पूर्व मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के कार्यक्रम में रहे।कार्यक्रम में जहां जिले के व प्रबुद्ध समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं एमआई जावेद अल्पंसख्यंक समाज के जिलाध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र यादव, जिला महामंत्री अरसद, आर पी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र यादव जिला सचिव एवं कार्यक्रम में आये हुये सभी आगुन्तकों का स्वागत मनोज कुमार पाण्डेय के अनुज अनुराग पाण्डेय व अमिताभ पाण्डेय ने किया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा 

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...