Breaking News

निःशुल्क कोरोना कैम्प

लखनऊ। जिला प्रशासन व गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग से कोरोना टेस्ट अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस कैम्प का निरीक्षण किया। खरगापुर कैम्प में ढाई सौ लोगों का टेस्ट हुआ। जिसमें तेरह लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा विनीत खण्ड छह व मंदिर पार्क में विनय खण्ड एकत से पांच तक के लिए कैम्प लगाया गया।

इस अवसर पर महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, डॉ. एमके सिंह, रूप कुमार शर्मा, के.के. मौर्य, आलोक मिश्रा, नीलम मिश्रा, कुसुम वर्मा, विशेष मिश्रा, अरुण गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, डॉ. चित्रा सक्सेना, एसके दास, वीके कथूरिया, रवि तोमर, संजय राठौड़, अशोक गुप्ता, नन्दनी मिश्रा ने कैम्प के सुचारू संचालन में सहयोग दिया।

About Samar Saleel

Check Also

हत्या को हादसा दिखाने की साजिश… SDM के पैरों में गिरी तिलक की पत्नी

मथुरा: के फरह थाना क्षेत्र के पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा में रविवार की रात ...