Breaking News

स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, ऑस्कर समारोह में हो चुके हैं ये बवाल

97वें एकेडमी का दुनिभार के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब वह पल ज्यादा दूर नहीं है, जब सितारों से सजा यह समारोह आयोजित होगा। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानि सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ’ब्रायन ऑस्कर को होस्ट करेंगे। ऑस्कर में इस साल भारत की ओर से ऑस्कर में सिर्फ एक फिल्म पहुंची है। यह एक शॉर्ट फिल्म है। गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ को एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

ऑस्कर अवॉर्ड अपने साथ 97 साल का इतिहास लेकर आगे बढ़ रहा है। इस इतिहास ने अपने अंदर कई सारे दिलचस्प किस्से समेट रखे हैं। चाहे वह साल 1929 में पहले एकेडमी अवॉर्ड में ज्यूरी द्वार एक डॉग को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देने का फैसला हो या इससे जुड़े विवाद हो। चलिए आज हम ऑस्कर से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।

2022
साल 2022 में ऑस्कर सेरेमनी में हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। विल स्मिथ क्रिस द्वारा पत्नी पर किए गए मजाक से नाराज हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिस से माफी भी मांगी थी।

2021
इस साल समारोह के दौरान फ्रेंच अभिनेत्री कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतार दिए थे। ऐसा उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करने के लिए किया था। वह जैसे ही अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए। उनके शरीर पर नारे लिखे हुए थे।
2017
इस साल ‘मूनलाइट’ को बेस्ट मूवी का अवार्ड मिलना था, लेकिन समारोह के दौरान गलती से ‘ला ला लैंड’ के नाम की घोषणा कर दी गई थी। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि प्रेजेंटर्स के हाथ में गलत लिफाफा चला गया था। बाद में इस गलती को सुधारा गया और ‘मूनलाइट’ को बेस्ट पिक्चर का अवार्ड दिया गया।

2003
इस वर्ष अमेरिकी अभिनेता एड्रियन ब्रूडी ने स्टेज पर एक्ट्रेस हैल बेरी को किस कर लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर मिला था। अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जब अभिनेत्री हैल बेरी आईं तो अभिनेता ने उन्हें किस कर लिया।

About News Desk (P)

Check Also

Famous Numerology expert Chaitali फिल्म निर्देशक Vipin Agnihotri’ के चैट शो ‘Speak Up’ का बनेंगी हिस्सा

Entertainment Desk। मार्च में अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) पर प्रसारित होने वाले फिल्म निर्देशक विपिन ...