Breaking News

राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए गजब का उत्साह है: जनरल वीके सिंह

• गजियाबाद से अयोध्या पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन का अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत।

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर गाजियाबाद से चलकर पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन पहुंची। रामभक्तों का रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

👉आस्था स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या पहुंचे रामभक्त, रामलला का करेंगे दर्शन

जनरल वीके सिंह की पुत्री के नेतृत्व में रामभक्त अयोध्या पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जय घोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। मंगलवार की शाम को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर जनरल वीके सिंह ने आस्था ट्रेन को रवाना किया था।

राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए गजब का उत्साह है: जनरल वीके सिंह

बुधवार को अयोध्या पहुंचने पर राम भक्तों का स्वागत किया।केन्द्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह, कहा गाजियाबाद से करीब 1500 राम भक्त अयोध्या राम लला का दर्शन पूजन के लिए आए है।

हमने कोशिश किया है कि इस आस्था ट्रेन में सभी वर्ग के लोगों को लेकर रामनगरी आएं। राम भक्तों में रामलला दर्शन करने के लिए गजब का उत्साह है, शासन-प्रशासन ने राम लला का दर्शन करने के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था की है।

👉श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए विशेष प्रयास किया जायेगा: नगर आयुक्त

राज्यसभा चुनाव में सपा के विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि सभी को भाजपा की विचारधारा से लगाव है, अगर उन विधायकों ने अपने प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया तो मान कर चलिए वह भी चाहते हैं देश का विकास हो।

राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए गजब का उत्साह है: जनरल वीके सिंह

लोकसभा चुनाव पर कहा कि गठबंधन तो कई बार बने, 2019 में भी गठबंधन हुआ था लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, भाजपा अपने आप में सक्षम है, भाजपा का कार्यकर्ता जिस दिन चुनाव खत्म होता है उस दिन से अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाता है, हमारे कार्यकर्ता सक्षम है और जमीन से जुड़े हुए हैं, हमारे कार्यकर्ता बहुत ही कर्मठ हैं, आप उनको जहां भी देखोगे उनकी प्रशंसा करेगे।

👉सोने की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये फिसली

उन्होंने कहा कि 30 साल पहले मेरी यूनिट यहां थी। मैं यहां कर्नल पद पर था। 2018 में कोरिया की राष्ट्रपति की पत्नी का अयोध्या दौरा हुआ था। तब लगातार देख रहा हूं। अयोध्या में बहुत बदलाव हुआ है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...