Breaking News

चारकोल की मदद से पायें, खूबसूरत प्राकृतिक त्वचा…

हर महिला को अपनी ख़ूबसूरती पसंद होती हैं और इसके लिए वह कई रासायनिक उत्पादों की मदद लेती हैं। लेकिन इन रासायनिक उत्पादों की ख़ूबसूरती से कई बेहतर है प्राकृतिक ख़ूबसूरती। इसलिए आज हम आपके लिए चारकोल की मदद से बने कुछ फेस मास्क लेकर आए है जिनकी मदद से आप मिनटों में खूबसूरती पा सकती है और चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।

अंडा और चारकोल

अंडे के सफ़ेद भाग में चारकोल के 3 पिस कैप्सूल को खोले। थोडा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले, अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाये। इससे चेहरे की खोयी हुई रंगत वापस आती है।

गुलाबजल और चारकोल

रोम छिद्रों को खोलने के लिए गुलाबजल को चारकोल में डाले। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा ले। सुख जाने के बाद गर्म पानी से धो ले। इससे रोम छिद्र खुल जाते है।



बेसन, लैवेंडर इसेंशियल ऑयल

त्वचा को नमी देने के लिए चारकोल में थोडा सा बेसन,लैवेंडर इसेंशियल ऑयल और पानी डालकर पेस्ट बना ले। अब इसे चेहरे पर लग ले सुख जाने पर ठंडे पानी से धो ले।

शहद और चारकोल

काले घेरे हटाने के लिए चारकोल में थोडा सा शहद अच्छे से मिला ले। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाये। सुख जाने के बाद सादे पानी से धो ले। इससे त्वचा के काले घेरे दूर होंगे।

About Samar Saleel

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...