Breaking News

Boyfriend की हत्या कर प्रेमिका ने शव से बनाई बिरयानी

दुबई की एक महिला ने प्यार में मिले धोखे का बदला लेने के लिए न सिर्फ अपने Boyfriend प्रेमी की हत्या की बल्कि उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर बिरयानी बनाकर मजदूरों को खिला दिया। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद महिला ने बताया कि प्रेमी के धोखा देने से वह इतने गुस्से में थी कि उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने ब्वॉयफ्रेंड के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर बिरयानी बना कर उसे मजदूरों को खिला दिया। हालांकि मजदूरों को नहीं पता था कि वह किसी जानवर नहीं बल्कि इंसान का मास खा रहे हैं।

लगातार चार दिन तक Boyfriend के शव को

स्थानीय पत्रिका के अनुसार महिला पिछले कई दिनों से एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन कुछ दिन पहले उन दोनों का ब्रेक-अप हो गया। जिसके बाद ब्वॉयफ्रेंड ने उसे आकर बताया कि वह किसी और से शादी करने जा रहा था, लेकिन महिला को यह बाद बर्दाश्त नहीं हुई और उन दोनों में बहस हो गई। कुछ ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने अपने जुर्म को छिपाने के लिए ब्वॉयफ्रेंड के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और इसे कहीं फेंकने के बजाय शव के कुछ टुकड़ों की बिरयानी बना दी और बाकी के बचे मांस को पड़ोसियों के कुत्तों को डाल दिया।

शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने अपनी ज्वेलरी बेचकर कुछ बड़े डोंगे, छुरे, फ्राइंग पैन और बड़ा प्रेशर कूकर खरीदा और लगातार चार दिन तक ब्वॉयफ्रेंड के शव को ठिकाने लगाने के लिए बिरयानी बनाती रही। बिरयानी तैयार होने के बाद वह उसे मजदूरों को खिला देती। पकड़े जाने के डर से महिला रात के समय खाना तैयार करती थी।

मिक्सी में फंसा था दांत

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के भाई को मिक्सी में फंसा हुआ दांत मिला। मिक्सी में दांत मिलने से महिला के भाई को शक हुआ, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घर में मिले दांत का डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि यह दांत महिला के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का है। (एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका ने 27 वर्षों के बाद उठाया बड़ा कदम, नस्ल और नस्ल आधारित वर्गीकरण के तरीके बदले

अमेरिका में 27 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब अमेरिकी सरकार नस्ल ...