Breaking News

उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन पर सरकार ने जारी किया अलर्ट, गौमुख ट्रेक पर लगाई पाबंदी

त्तराखंड में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी के बाद सरकार की अलर्ट मोड पर आ गई है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने ट्रेक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। उत्तराखंड के इस जिले में किसी भी पर्यटक को साहसिक खेल, या फिर ट्रेकिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उत्तरकाशी जिले में अधिक बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने उत्तरकाशी के गौमुख ट्रेक को अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर पर्यटकों को गोमुख की ओर भेजा जायेगा।

जिसको ध्यान में रखते हुए गोमुख ट्रेक पर एक सप्ताह के आवाजही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। कहा कि अभी तक 140 एक्सपर्ट पर्वतारोही ही गोमुख क्षेत्र की सैर कर चुके हैं। जबकि बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रा पर आये कोई भी श्रद्धालु अभी तक गोमुख नही भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने सभी अलर्ट मोड पर है।

गंगोत्री नैशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसमें अगले कुछ दिनों में 3500 मीटर से अधिक ऊँचाई पर अधिक बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

 

About News Room lko

Check Also

भारत में युवाओं को सशक्त बना रहा स्किल इंडिया डिजिटल हब

• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के वैश्विक कौशल मंच ने कौशल विकास के लिए भारत ...