Breaking News

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार संकल्पित- गिरीश पति त्रिपाठी

• अयोध्या नगर निगम में सफाई मित्र महिलाओं ने महापौर को बांधा रक्षाबंधन

अयोध्या नगर निगम के तिलक हॉल में रक्षाबंधन मनाया गया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को सैकड़ो सफाई मित्र महिलाओं ने रक्षाबंधन बांधा उन्होंने सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। महापौर ने सभी से महानगर में स्वच्छता को लेकर अपने दायित्वों के पालन करने को कहा।

कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में अब रेजिडेंट डॉक्टर और स्टाफ भी हड़ताल पर

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार संकल्पित- गिरीश पति त्रिपाठी

महापौर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए जितने कार्य मोदी व योगी सरकार में हुए उतने कभी नही हुए हैं। महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया। नारी शक्ति समाज को मजबूत करती है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त परिवेश है। अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही हो रही है।

बांग्लादेश की हिंसा में 650 के करीब लोगों की हुई मौत, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा

उन्होंने कहा कि रामनगरी से निकली आध्यत्मिक उर्जा से पूरा विश्व व्याप्त है। अयोध्या को विश्व की सुंदरतम नगरी बनाने के साथ यहां के आध्यत्मिक महत्व को संजोए रखना हम सभी का दायित्व है।

रामनगरी को सुदंरतम नगरी बनाने के संकल्प में स्वच्छता सर्वाधिक महत्व पूर्ण है। सभी सफाई मित्रों अपने दायित्व का पूर्ण मनोयोग से पालन करें। नगर निगम वासी भी स्वच्छता के लिए अपना पूर्ण सहयोग नगर निगम कर्मियों को दें। सभी के सहयोग से ही सुंदर अयोध्या स्वच्छ अयोध्या का संकल्प पूर्ण हो सकेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार संकल्पित- गिरीश पति त्रिपाठी

इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अनिल सिंह, उपसभापति जयनारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनुज दास, सूर्या तिवारी, अर्जुन यादव, चंदन सिंह, मनीष रावत सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश… हालत नाजुक, महिला अस्पताल में भर्ती; साथ रहने वाला साधु गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा ...