उप मुख्यमंत्री ने वितरित किये गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
Lucknow। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन दर्शन (Guru Govind Singh’s Life Philosophy) आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायक है। हम सबको गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत (Need to Imbibe His Ideals) है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार (Guru Govind Singh National Unity Award) दिया जायेगा। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
‘सिकंदर’ से पहले साउथ डायरेक्टर्स संग सलमान ने किया काम, जानिए क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम सबको सजग व सावधान रहते हुए देश की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। देश की एकता व अखंडता की पहरेदारी करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वितरित किये।उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ की कीर्ति सिंह व सरदार परविन्दर सिंह, तथा अम्बेडकरनगर नगर के धर्मवीर सिंह बग्गा को प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपए का पुरूस्कार प्रदान किया।
बताते चलें कि गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय इत्यादि के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं यूपी में निवासरत लोगों को दिया जाता है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने न केवल सिख समाज को संगठित किया, बल्कि पूरी मानवता के लिए सत्य, धर्म और न्याय का मार्ग प्रशस्त किया। वे एक महान योद्धा, कवि, विचारक और आध्यात्मिक नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को मानवता की सेवा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए समर्पित किया। गुरु गोबिंद सिंह राष्ट्र के लिए एक आदर्श थे। उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने और समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव बनाए रखना सिखाती हैं।