Breaking News

हज 2024: 855 यात्रियों का पहला जत्था चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुआ रवाना

लखनऊ। हज-2024 के हज यात्रियों की लखनऊ उड़ान स्थल से प्रथम उड़ान संख्या एसवी 3769 आज (9 मई, 2024) प्रातः 8:10 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे से रवाना हुई। प्रथम उड़ान से 285 हज यात्री रवाना हुए,जिसमें 143 पुरुष व 142 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 239 हज यात्री लखनऊ जनपद के है। हज यात्रियों के सुविधार्थ तीन खादिमुल हुज्जाज जिसमें रिजवान अहमद जिला जौनपुर, मोहम्मद राशिद जिला बाराबंकी एवं मोहम्मद अमजद जिला प्रयागराज शामिल हैं।

हज 2024: 855 यात्रियों का पहला जत्था चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुआ रवाना

यह जानकारी सचिव हज कमेटी एसपी तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी उड़ान संख्या एसवी 3895 सायं 5:00 बजे रवाना हुई। इस उड़ान से 285 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 150 पुरुष व 135 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 169 हज यात्री बाराबंकी व 70 हज यात्री लखनऊ जनपद के है। हज यात्रियों की सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज मुफ्ती अबू जफर बरेली जनपद के रवाना हुए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा- एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बर्ड फ्लू फैलने का फिलहाल कोई संकेत नहीं

श्री तिवारी ने बताया कि उक्त उड़ान से 4 घण्टा पूर्व मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर से हज यात्रियों को विदा करते समय मंगलमय यात्रा हेतु शुभकामना दिये जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में उप्र शासन द्वारा नामित निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण व विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रतिभाग किया।

हज 2024: 855 यात्रियों का पहला जत्था चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुआ रवाना

श्री तिवारी ने बताया कि तीसरी उड़ान संख्या एसवी 3703 सांय 6:10 बजे 285 हज यात्री लेकर रवाना हुई जिसमें 150 पुरुष व 135 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 255 हज यात्री मऊ जिले के व 30 हज यात्री लखनऊ ज़िले के है। हज यात्रियों की सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज मलिक एजाज मऊ के रवाना हुए। तीसरी उड़ान के हज यात्रियों को लियाकत अली आफाकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने विदा किया।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

• अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी ...