Breaking News

जौनपुर में जया‌- बोलीं, यूपी के संस्कारी और शिक्षित युवाओं को भाजपा करती है अपमानित, भगवा पहन कर बोलते हैं झूठ

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने जौनपुर में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार का चरित्र, अपनी कमियों को दूसरों पर थोपना है। पांच साल से यही हो रहा है। सबसे ज्यादा युवा यूपी के हैं जो संस्कारी और शिक्षित हैं। भाजपा उन्हें अपमानित करती है। उसकी आदत उल्टा चोर कोतवाल को डांटने की है।

जया बच्चन ने कहा कि भाजपा के लोग महिला सुरक्षा की झूठी बातें करते हैं। जब महिलाओं पर संकट आया, सदन में किसी भाजपा सांसद ने मुद्दा नहीं उठाया। समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए फण्ड बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं का कष्ट नहीं समझ सकते है? वे ढोंग रच रहे हैं। वे भगवा पहन कर झूठी बातें करते हैं।


जया बच्चन ने कहा कि भाजपा सरकार शहरों का नाम बदल रही है लेकिन जनता की परम्परा और भावनायें नहीं बदल सकते। भाजपा के भुलावे में जनता अब नहीं आयेगी। अंग्रेज देश को लूट कर चले गये अब उनके भतीजे आ गये है। भाजपा का एक भी कार्यकर्ता पैदल नहीं चल रहा है। सब गाड़ियों से चल रहे हैं इतना रूपया भाजपा के पास कहां से आया? जनता को इसका जवाब देना पड़ेगा। श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को जिस तरह समृद्ध और खुशहाल बनाया था भाजपा ने उसे नष्ट करने का कार्य किया है। जनता में जो प्यार और उत्साह समाजवादी पार्टी के लिए है इसका परिणाम 10 मार्च को जीत के साथ दिखेगा।

About reporter

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...