Breaking News

गाजा में इस्राइली हमले में एक परिवार के 10 लोग समेत 23 की मौत, UN ने खाद्य आपूर्ति रोकने पर जताई चिंता

गाजा पट्टी में इस्राइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं। गाजा पट्टी में गुरुवार रात को हुए हमलों में एक परिवार के 10 लोग समेत 23 की मौत हो गई। वहीं गाजा में पिछले छह सप्ताह से खाद्य आपूर्ति बंद होने पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। इसके चलते गाजा पट्टी में लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है। कई जगह तो पानी तक का संकट है।

पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समझौता खत्म होने के बाद इस्राइल ने गाजा में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। अब तक इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। नासेर अस्पताल के अनुसार दक्षिणी शहर खान यूनिस में इस्राइली हमले में एक ही परिवार के पांच बच्चे, चार महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं इंडोनेशियाई अस्पताल के अनुसार उत्तरी गाजा में हमलों में नौ बच्चों सहित 13 लोग मारे गए।

लाखों लोग खाने के लिए तरसे
गाजा में खाद्य आपूर्ति बंद होने पर संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय (ओसीएचए) ने चिंता जताई। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा के लगभग 20 लाख से ज्यादा लोग अब भोजन के लिए सहायता समूहों की ओर से चलाई जा रही चैरिटी रसोई में बन रहे केवल 10 लाख लोगों के भोजन पर निर्भर हैं। आपूर्ति बंद होने से यहां खाद्य वितरण कार्यक्रम बंद हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता समूह अपने बचे हुए स्टॉक को चैरिटी रसोई में भेज रहे हैं। गाजा में भोजन के लिए लोग केवल बाजार पर निर्भर हैं, लेकिन कीमतें ज्यादा होने से लोग खाद्य पदार्थ नहीं खरीद पा रहे हैं।

About News Desk (P)

Check Also

टॉयलेट के रास्ते जेल से भागे 10 कैदी, पीछे छोड़ा एक खास संदेश

न्यू ऑरलियन्स: अमेरिका में न्यू ऑरलियन्स की जेल से शुक्रवार रात 10 कैदियों ने सनसनीखेज तरीके ...