Breaking News

एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए भारत समर्पित: रुचिरा कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (#बीएपीएस) ने संस्था के प्रमुख स्वामी जी महाराज की जन्म शती मनाई। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और राजनयिकों ने स्वामी जी महाराज के संदेश ‘दुनिया एक परिवार’ के महत्व पर प्रकाश डाला। यूएन में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि स्वामी जी का जीवन सच्चे अर्थों में मानवता को एक संदेश है।

भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि दुनिया को एक परिवार मानने का यह स्थायी दर्शन बाहरी दुनिया के साथ भारत के निरंतर संपर्क और विचारों के आदान-प्रदान का मार्गदर्शन करता है। भारत ‘जी 20 का अध्यक्ष बना है और उसका केंद्रीय विषय या थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जहां विविधता में एकता है।

यूपी: पहली पर्यटन राजधानी के रूप में नामित हुई “काशी”

प्रमुख स्वामी जी महाराज की जन्म शती के मौके पर यूएन के अधिकारियों और राजनयिकों ने कहा कि प्रमुख स्वामी जी महाराज दुनिया के सबसे महान #आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं। उनका जीवन, सेवा और करुणा के मूल्यों पर आधारित है। यूएन में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि स्वामी जी ने ‘विश्व एक परिवार है के सिद्धांत को जिया और दुनिया को सिखाया।

रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सियाचिन के पास PoK में कर रहा सड़क निर्माण; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

नई दिल्ली: चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का ...