Breaking News

Oman को भारत ने 11-0 से दी शिकस्त

नई दिल्ली। भारत ने मेजबान ओमान Oman को 11-0 से करारी शिकस्त देकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

ओमान Oman ने पहले क्वार्टर में

ओमान Oman ने पहले क्वार्टर में भारत को गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम ने 17वें मिनट में ललित उपाध्याय के गोल से खाता खोला। इस मैच में दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कुल चार गोल किए। उपाध्याय के अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट, नीलकांत शर्मा ने 23वें मिनट और मनदीप सिंह ने 29वें मिनट में गोल दागे। पहले क्वार्टर में भारतीय खेमे में सेंध लगाने की असफल प्रयास करने वाला ओमान दूसरे क्वार्टर में पूरी तरह से दबाब में दिखा और फिर इससे आखिर तक नहीं उबर पाया।

दिलप्रीत ने तीन गोल (41वें, 55वें और 57वें मिनट) दागे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा गुरजंत सिंह (37वें मिनट), आकाशदीप सिंह (27वें मिनट), वरूण कुमार (49वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (53वें मिनट) ने भी भारत की तरफ से गोल दागे।

सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने वाले दिलप्रीत ने इसका श्रेय अपने साथियों को दिया जिन्होंने मौके बनाए। दिलप्रीत ने कहा, ‘यह एक के प्रयास से संभव नहीं था। मेरे साथियों ने मौके बनाए जिससे मैं गोल कर पाया।’

 

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...