Breaking News

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि देश एवं प्रदेश के नौजवानों किसानों उद्यमियों व्यापारियों सहित जन जन के नेता मुलायम सिंह यादव का स्वर्गवास होने से पूरा देश एवं प्रदेश दुखी है। #मुलायम सिंह यादव ने सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए जब जब सरकार रही तब तब काम किया है, जहां एक तरफ व्यापारी उद्यमी समाज के लिए धारा 3/7 चुंगी तहबाजारी वैट जैसे काले कानून को खत्म किया। वहीं सेना के जवानो के मृतक होने पर उनका शव घर तक नहीं आ पाता था, उनके शव को घर तक पहुंचाने का कार्य भी मुलायम सिंह यादव ने कराया।

अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने बताया कि जब जब #नेताजी की सरकार रही उद्यमी व्यापारी समाज के लिए सदैव नेताजी के दरवाजे खुले रहे। कहीं कोई भी समस्या आने पर सदैव उद्यमी व्यापारी समाज की उनकी मदद करने का कार्य किया। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल परिवार ने नेताजी को शत-शत नमन करते हुऐ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीतापुर, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, संभल, चंदौली, उन्नाव, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर में भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। #श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज साहू, जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सन्नी गुप्ता, कार्यालय प्रभारी दीपक शर्मा आदि साथी रहे।

मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता, हाफिज अली अहमद सिद्दीकी, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेश जयसवाल के नेतृत्व में लखनऊ से सैफई जाकर नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: आईआईटी कानपुर के डॉ प्रकाश चंद्र मंडल ने दिया विशेष व्याख्यान

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग (Department of Chemistry) ने कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार ...