Breaking News

औरैया : जन विश्वास यात्रा में शामिल होने को पीले चावल देकर किया आमन्त्रण

औरैया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलायी जा रही जन विश्वास यात्रा आगामी 26 दिसम्बर को जालौन से औरैया जिले में प्रवेश करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का यमुना नदी पर बने शेरगढ़ पुल पर पहुंच कर स्वागत करने हेतु पीले चावल देकर कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया जा रहा है।

उक्त जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने शुक्रवार को देते हुए बताया कि 26 दिसम्बर को झांसी से प्रारम्भ हुई जन विश्वास यात्रा रविवार को दिन में दो बजे औरैया जिले में यमुना नदी पर बने शेरगढ़ पुल से प्रवेश करेगी। यात्रा रविवार को विधानसभा क्षेत्र औरैया व दिबियापुर में भ्रमण करेगी और रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 27 दिसम्बर को विधानसभा क्षेत्र बिधूना में भ्रमण करती हुई इटावा जिले के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

उन्होंने बताया कि रविवार को जनपद की सीमा में यात्रा की अगुवाई के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ हजारों कार्यकर्ता शेरगढ़ पुल पर पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि आज हम सभी पार्टी पदाधिकारी गणों ने कार्यकर्ताओं व आम लोगों के मध्य पहुंच कर उन्हें पीले चावल देकर यात्रा में शामिल होने हेतु आमन्त्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा का नेतृत्व कर रहे रहे जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह औरैया पहुंचने पर सबसे पहले देवकली मन्दिर जायेंगे, जिसके बाद से जालौन चौराहा, जेसीज चौराहा, सुभाष चौक होते हुये दिबियापुर मार्ग पर आयेगी और धीरे-धीरे दिबियापुर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पर यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। अगले दिन यात्रा बिधूना के लिए प्रस्थान करेगी जहां पर एक विशाल जनसभा होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस से यात्रा में शामिल होने व उसे सफल बनाने की अपील की‌ है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...