Breaking News

महिला कैदियों ने जेल में ही मनाया करवाचौथ, मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ 

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के निर्देश के उपरांत यूपी की जेलों में बंद महिला बंदियों को करवा चौथ मनाने की व्यवस्था की गई। कारागार मंत्री ने जेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसी बंदी महिलाएं जो करवा चौथ का व्रत रख रही हैं उनको उनके प्पतियों के साथ विधिवत पूजा पाठ करने का अवसर उपलब्ध करायी जाए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जेलों में करवा चौथ का व्रत रख रही महिला बंदियो को यह अवसर उपलब्ध कराया गया है।

महिला कैदियों ने जेल में ही मनाया करवाचौथमांगी पति की लंबी उम्र की दुआ 

करवा चौथ के दिन जेलों में बंद महिला कैदियों के लिए जेल प्रशासन ने करवा चौथ त्यौहार का इंतजाम किया। बता दें कि नारी बंदी निकेतन में सिर्फ लंबी अवधि की सजा पाई महिलाएं ही रखी जाती हैं. नारी बन्दी निकेतन में आजीवन कारावास और फांसी की सजा से दंडित की गई महिला बंदी भी रखी जाती हैं।

👉एटीएस के प्रिलिमिनरी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आवेदन सबमिशन का प्रथम चरण 3 नवम्बर को होगा प्रारम्भ: दयाशंकर सिंह

महिला कैदियों ने जेल में ही मनाया करवाचौथ, मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ 

लंबी अवधि की सजा से दंडित पुरुषों को तो प्रदेश की 5 सेंट्रल जेल में रखा जाता है, किंतु महिला बंदियों को रखने की यह प्रदेश की एकमात्र जेल है। जिसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों से लायी गई लंबी अवधि की सजा से पाई महिला दोषी हैं।

👉अमृत कलश यात्रा का समापन कार्यक्रम, पीएम मोदी बोले- ‘मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई

महिला कैदियों ने जेल में ही मनाया करवाचौथमांगी पति की लंबी उम्र की दुआ 

अकेले नारी बंदी निकेतन लखनऊ में ही कुल 232 महिला दोषी बंद हैं। जिसमें से दो सौ महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा मिली है. बाकी की 32 महिलाओं को 10 साल की सजा सुनाई गई है। इनमें से मात्र 228 महिलाएं ही विवाहित हैं, बाकी 4 अविवाहित हैं।

About Samar Saleel

Check Also

रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपील

भीषण गर्मी व प्रचंड धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। दिन का तापमान 43 ...