Breaking News

JDU ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड JDU के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.चौधरी ने किया। बैठक में पार्टी के लगभग अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष ने चार मार्च को पटना में सम्पन्न हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे लिए गये निर्णय को उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने

इसके पश्चात लोक सभा चुनाव के लिए जदयू प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. चौधरी जी ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जिसमें राबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से अनिता कोल,अकबरपुर सीट से रबि सचान एवं पीलीभीत सीट से डा. भारत पटेल पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी जी ने कहा कि दमदार एवं जिताऊ कार्यकर्ता यदि चुनाव लड़ना चाहते है तो उनके नाम पर पार्टी विचार करेगी।

बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह पटेल , सुभाष पाठक, बृजेन्द्र वर्मा,मिश्री लाल कनौजिया,ओम प्रकाश कनौजिया, प्रेम मोहन त्रिपाठी,योगेश सोनी,ओमप्रकाश उपाध्याय,प्रवीण चौधरी, नीरज पासी,विनोद वर्मा ,रघुनाथ पटेल, गोपीचरन कनौजिया,अजय कुमार गौड, गोकुल प्रसाद वर्मा, रघुनाथ पटेल,योगेश सिंह, शैलेन्द्र वर्मा,प्रमोद कटियार,सतीश राजभर,हरि प्रसाद शुक्ला,राजीव त्रिवेदी, मनीष नन्दन,एसके सोनी ,अभिजीत भारद्वाज, करन पान्डेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...