Breaking News

जीप में बांधे अरूंधति को: परेश रावल

भाजपा सांसद परेश रावल ने आज यह टिप्पणी करके विवाद पैदा कर दिया कि किसी पत्थरबाज की बजाय जानीमानी लेखिका अरूंधति रॉय को भारतीय थलसेना की जीप से बांधना चाहिए। रावल ने कश्मीर की एक घटना के संदर्भ में यह विवादित टिप्पणी की जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने एक भीड़ के खिलाफ ‘‘मानव कवच’’ के तौर पर एक प्रदर्शनकारी का इस्तेमाल किया था। भाजपा और कश्मीर घाटी में थलसेना की कार्रवाइयों की मुखर आलोचक रहीं अरूंधति पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड अभिनेता रावल ने ट्वीट किया, ‘‘थलसेना की जीप पर पत्थरबाज को बांधने की बजाय अरूंधति रॉय को बांधें।’’

About Samar Saleel

Check Also

बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास इसका समाधान नहीं

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र ...