Breaking News

पिता के बाद भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के चलते शोक में डूबा पत्रकार का परिवार

लालगंज/रायबरेली। चंद्रशेखर शरण सिंह के पिता वंश बहादुर सिंह की हाल ही में हुई मौत से पत्रकार का परिवार अभी उबर भी नही पाया था कि छोटे भाई समर शेखर शरण सिंह उर्फ अजय सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिजन सहित सभी स्तब्ध है। उनकी मृत्यु कानपुर देहात के बिधनू पुर थाना अंतर्गत रमईपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई है। अजय सिंह की मौत से उनकी पत्नी सुनीता सिंह और पुत्र भी पूरी तरह बेहाल हो गया है।

देश को सफलता के शिखर पर ले जाने की ज़िम्मेदारी युवाओं की, इसके लिए उनका फिट रहना बहुत ज़रूरी- जितिन प्रसाद

गोपालपुर गांव निवासी एक दैनिक अखबार के जिला संवाददाता चंद्रशेखर शरण सिंह के पिता का हाल ही में देंहात हो गया था। अभी उनकी तेरहवीं भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में उनके छोटे भाई अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दौरान इलाज कानपुर हैलट अस्पताल में दोपहर बाद 3 बजे उनकी असामाजिक मृत्यु हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो समेंत क्षेत्र व पत्रकारो में शोक की लहर दौड़ गई।

समर शेखर शरण सिंह उर्फ अजय सिंह

रविवार को गेगासो श्मशान घाट पर चंद्रशेखर शरण सिंह के द्वारा अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस ह्रदयविदारक घटना पर ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला, पत्रकार शेरबहादुर सिंह, रवींद्र सिंह, शशिराज पटेल, अतुल त्रिपाठी, देवेश अग्निहोत्री,उमेश श्रीवास्तव, याकूब खान, अनंत विजय सिंह, देवेन्द्र अवस्थी, अशोक शुक्ला, योगेंद्र त्रिवेदी, शीतला गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, राज किशोर सिंह बघेल, अखिलेश सिंह ,विजय सिंह, संजय सिंह, सज्जन सिंह, सौरभ सिंह, ललित त्रिवेदी, सुरेश बहादुर सिंह, अवधेश तिवारी, अवनीश पांडे, विकास तिवारी, संदीप फिजा, रामकुमार तिवारी, मृदुल तिवारी, मोहम्मद परवेज, अखिलेश सिंह, मोहम्मद अफजल, अभय प्रताप सिंह, हर्षित शुक्ला, विकास बाजपेई, रणविजय सिंह ,यशपाल सिंह, शिवराज वर्मा, आदित्य वर्मा समेंत व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक शर्मा, रोहित सोनी, शिव प्रकाश पांडे भाजपा नेता अनूप पांडे, कैलाश बाजपेई, शिवम गुप्ता, रमाशंकर बाजपेई, शिवम गुप्ता, सौरभ सिंह, नीलेश शुक्ला, आदित्य शेखर सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान देने के साथ परिजनो को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...