Breaking News

निराला जयंती के पर हुआ साहित्यकारों का सम्मान

डलमऊ/रायबरेली। निराला स्मृति संस्थान डलमऊ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति निराला जयंती के अवसर पर साहित्यकार सम्मान समारोह एवं ग्रंथ विमोचन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के साथ-साथ गैर जनपद से आए हुए साहित्यकारों को वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा साहित्यकार सम्मान से नवाजा गया।

सोचिये चैटजीपीटी पर कितने खतरे, कितने अवसर!

इसी क्रम में आए हुए साहित्यकारों द्वारा विभिन्न ग्रंथों का विमोचन भी किया गया और कविताओं का पाठ किया।कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संरक्षक स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज अध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद, महाराज उपाध्यक्ष रोहित भारतीय, संयोजक सचिव रामनिवास पंथी, संयोजक मंत्री तथा कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

निराला जयंती के पर हुआ साहित्यकारों का सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ निराला स्मृति संस्थान के संरक्षक स्वामी देवेंद्रानंद गिरी की अगुवाई में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम 2 चरणों में संपन्न किया गया। प्रथम चरण में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया तथा द्वितीय चरण में ग्रंथ विमोचन और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तू क्या कर रहा है।

फैशन शो में दिखा फ़ूलों का श्रंगार

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से सम्मानित साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य, साहित्य भूषण डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ गीतकार डॉ विनय भदौरिया एवं पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह के साथ मौजूद गैर जनपद से आए साहित्यकारों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त नवीन छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने MCom, MBA, MSW, MA English, Economics, Political Science, BCom तथा BBA ...