Breaking News

Karnataka Election: वंशवाद और जातिवाद से हटकर विकास के इन मुद्दों पर लड़ेगी बीजेपी

पीएम मोदी ने Karnataka Election को लेकर कहा कि कुछ दल लॉलीपॉप दिखाकर जीतने की कोशिश में लगे हैं। कर्नाटक में 12 मई को वोट डाले जायेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने पार्टी के उममीदवारों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नमो एप जारी किया। बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में जनता से कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त होने के बाद ही राजनीति का शुद्धिकरण होगा।

Karnataka Election, वंशवाद और जाति धर्म के आधार पर बांटने वालों ने गरीबों और शोषितों का किया शोषण

पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवारों को चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि देश को वंशवाद और जाति धर्म के आधार पर बांटकर चलाने वाली कुछ राजनीतिक पार्टियों ने देश की स्थिति को सुधारने के बजाय गर्त में पहुंचा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों और शोषितों को अवसर ही नहीं दिया गया। भाजपा ने इसे दूर करते हुए सबको समान अवसर प्रदान करने के साथ ही सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। गरीबों और शोषितों के साथ समाज में बनी हुई असमानता की खाई को भाजपा ने दूर करने के लिए काम किया है। जिससे असमानता के स्तर को दूर किया जा सके।

दुनिया में भारत का नाम हुआ रोशन, बीजेपी ने कांग्रेस से कई गुना अधिक क्षमता के ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का नाम दुनिया में रोशन हुआ। ​इसके पीछे केन्द्र की पूर्ण बहुमत वाली सरकार के कार्यों और प्रयासों को बताया। जिससे भारत की पहचान विश्व स्तर पर बढ़ी है। भारत का नाम दुनिया में रोशन हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा दूसरे राजनीतिक दल वंशवाद, जातिवाद के साथ ही पैसों के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी संगठन की शक्ति और सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ चल रहे हैं। इसी के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 2000 मेगावाट पावर ग्रिड की स्थापना की है, जबकि भाजपा ने 7800 मेगावाट पावर ग्रिड की स्थापना केवल 4 वर्षों में की है। इसके साथ कांग्रेस के मुकाबले 4800 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की है।

भारत की राजनीति को कांग्रेस कल्चर से दिलानी होगी मुक्ति

पीएम मोदी ने कहा कुछ राजनीतिक दल केवल चुनाव तक ही विकास की बात करते हैं। लेकिन उसके बाद विकास के नाम पर देश के लिए कुछ नहीं करते हैं। बल्कि वह केवल सत्ता का सुख भोगने के लिए ही चुनाव मैदान में उतरते हैं। वहीं कुछ दलबदलू होते हैं, जो चुनाव जीतने के लिए कई तरह के लॉलीपॉप पकड़ाकर गायब हो जाते हैं।

बीजेपी के खिलाफ राजनीतिक पार्टियां फैला रही अफवाह, भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस से दोगुना कार्य किया

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां बीजेपी के खिलाफ अफवाह फैला रही हैं। जिससे देश का विकास प्रभावित होता है। भाजपा को विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। जबकि कुछ अन्य राजनीतिक पार्टियां फर्जी झूठे मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रही हैं। भाजपा विकास और सच की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा ने कर्नाटक में 1450 किमी. हाइवे का निर्माण कराया है। जबकि कांग्रेस कर्नाटक में इसका आधा भी निर्माण नहीं कर सकी है। कर्नाटक में सड़क निर्माण के लिए भाजपा सरकार की ओर से 14000 करोड़ रूपये का कार्य करवाया जा रहा है।

कर्नाटक में माताओं बहनों को टॉयलेट से वंचित रखा गया

भाजपा प्रतिनिधियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कर्नाटक में माताओं और बहनों को टॉयलेट से वंचित रखा गया। लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले चार वर्षों में 34 लाख से ज्यादा टॉयलेट बनाए हैं। जबकि सिद्धारमैया सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उसने जनता के लिए एक भी काम नहीं किया है। पीएम ने कहा सिद्धारमैया सरकार ने उल्टे मुझ पर आरोप लगा रही है कि मोदी सिर्फ धन्नासेठों के लिए काम करता है। क्या ये 34 लाख टॉयलेट अमीरों के लिए बने हैं। आप ही बताइए? जनता खुद इसका जवाब सिद्धारमैया को दे।

पीएम मोदी ने केन्द्र सरकार के न्यू इंडिया को लेकर चलने वाली सरकार चुनने की अपील की

पीएम मोदी ने कर्नाटक में अपील करते हुए जनता से कहा कि वह केन्द्र सरकार के न्यू इंडिया को साथ लेकर चलने वाली सरकार चुने। जिसस देश का विकास हो सके। दुनिया के स्तर पर आगे बढ़ रहे देश को आगे ले जाने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि 12 मई को आप जो सरकार चुनने जा रहे हैं वह आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2022 तक रहेगी।

1 मई से पीएम मोदी करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होंगे और 15 मई को चुनाव नतीजों की घोषणा होगी। इससे ठीक 11 दिन पहले 1 मई से पीएम मोदी राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे और एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

रिपोर्ट—संदीप वर्मा

About Samar Saleel

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...