Breaking News

Karwa Chauth 2022: उत्तर प्रदेश में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद ? यहाँ देखे सही समय

पति की लंबी उम्र और कल्याण के लिए सुहागिन महिलाएं गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। पूजा मुहूर्त शाम 5:54 से 7:09 बजे तक रहेगा। व्रत की अवधि 13 घंटे 49 मिनट होगी। व्रत का समय सुबह 6:20 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर करवा माता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

शाम के वक्त महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की कहानी पढ़ती हैं और फिर सूर्य भगवान को जल अर्पित करती हैं। इसके बाद शुरू होता है चांद का इंतजार। निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं क्योंकि चांद की पूजा के बाद ही महिलाएं पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं।

चंद्रमा रात 8:09 बजे निकलेगा, जिसे अर्घ्य देकर महिलाएं अपना व्रत खोल सकेंगी।  उत्‍तर प्रदेश के कुछ जिलों में चांद बादलों के पीछे छिपा रह सकता है, जिससे सुहागिनों को निराशा हाथ लग सकती है।

लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में रात के समय आसमान में बादल छाये रहने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। दूसरी ओर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन चांद रात 08:09 बजे उदय होगा। राजधानी लखनऊ में चांद 07:58 बजे पर निकलेगा। इसके अलावा कानपुर में करवा चौथ का चांद 8:01 पर नजर आएगा।बिजनौर, आगरा और बांदा में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। यहां आसानी से चांद नजर आ जाएगा।

About News Room lko

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...