लखनऊ। आज बख़्शी का तालाब के ग्राम भौली में कवि सम्मेलन एवं तहरी भोज का आयोजन हुआ। इसमें बाराबंकी के मशहूर हास्य कवि संदीप अनुरागी, सुनील झंझटी, गीतकार संजय संवारा, पायल भारती, ओम नीरव, नन्द किशोर शर्मा डीयम, गोविन्द मिश्र अबोध, चेतराम अज्ञानी व नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान आदि ने काव्य पाठ किया।
इसका आयोजन यूपी ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य प्रांतों में लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि चेतराम अज्ञानी ने किया था। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान से सम्मानित कवि चेतराम अज्ञानी हर साल जनवरी महीने में अपने आवास पर कवि सम्मेलन एवं तहरी भोज का आयोजन करते हैं।
आज के आयोजन में शिक्षाविद केके सिंह चौहान, प्रधान राम बहादुर सिंह चौहान, विजय वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष, सपा नेता विदेशपाल यादव, विजय यादव, दुर्गा बख़्श सिंह चौहान, सुशील सिंह चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।