Breaking News

खालसा इंटर कॉलेज ने शहर में निकाली ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ यात्रा

लखनऊ। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश व देश में देश प्रेम व देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा आयोजन को पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाए जाने के क्रम में खालसा इंटर कॉलेज द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

खालसा इंटर कॉलेज ने शहर में निकाली ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ यात्रा

खालसा इंटर कॉलेज के प्रबन्धक एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स.राजेन्द्र सिंह बग्गा एवम् लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के प्रवक्ता स.सतपाल सिंह मीत ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा ) लहराकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

कॉलेज प्रधानाचार्य स.वीरेन्द्र सिंह, उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में एनसीसी केडेट्स, स्काउट्स गाइड्स एवं कॉलेज के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर जोश व उत्साह के साथ” भारत माता की जय एवं ” देश के अमर शहीदों की जय” के उद्घोष के साथ कॉलेज के एनसीसी केडेट्स द्वारा बजाई जा रही बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए ध्वज को पूरा सम्मान देकर चल रहे थे।

इतना ही नहीं तिरंगा यात्रा को मार्ग से गुजरने वाले आम लोगों ने भी सैल्यूट कर सम्मान दिया एवं छात्रों के देश भक्ति से ओतप्रोत उद्घोष में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा नाका कोतवाली, पान दरीबा ,सब्जी मण्डी, मोहन होटल, बांसमंडी चौराहे से होती हुई कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा से पूर्व छात्रों को शिक्षक वीके श्रीवास्तव एवम् रामलाल ने संबोधित कर देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान पर प्रकाश डाला।

शिक्षिका गायत्री औझा एवम् अलका रॉय के निर्देशन में कॉलेज के छात्रों ने झंडा गीत का सस्वर गायन किया। गुरुवार को कॉलेज में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में शिक्षक, शीक्षिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। प्रधानाचार्य स.वीरेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – दया शंकर चौधरी

About reporter

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में लखनऊ और पूर्वी विधानसभा का महत्वपूर्ण योगदान- ओपी श्रीवास्तव

• भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे ...