Breaking News

स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी आधुनिक गौशाला, 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा निर्माण, खर्च होंगे 33 करोड़

इस गोशाला में गायों को बांधकर नहीं रखा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा खुला क्षेत्र रहेगा, जिसमें वे टहल-टहलकर चर सकेंगी। गौशाला में दुधारू गायें ही रखी जाएंगी। गौशाला में भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी।

👉लखनऊ के अकबरपुर में अवैध दुकान और मकानों पर चला बुलडोजर, विरोध पर किया लाठीचार्ज

लखनऊ। स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में अयोध्या रोड के उत्तरधौना गांव में एक नई गोशाला बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार की गौ पर्यटन नीति के तहत 10 हेक्टेयर जमीन पर इसका विकास किया जाएगा। इसका नाम होगा मनोरथा गौशाला। इसपर 32.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट राज्य सरकार देगी। यहां पर करीब दो हजार गायें रखी जा सकेंगी। बुधवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया।

स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी आधुनिक गौशाला, 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा निर्माण, खर्च होंगे 33 करोड़

महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस गौशाला में गायों को बांधकर नहीं रखा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा खुला क्षेत्र रहेगा, जिसमें वे टहल-टहलकर चर सकेंगी। गौशाला में दुधारू गायें ही रखी जाएंगी। गौशाला में भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। इसके लिए जो जमीन चिह्नित की गई है, वहां पर जो भी पेड़ पौधे हैं, उसी तरह रहेंगे। उनको काटा नहीं गया है। बीच में बोरिंग कर पानी की व्यवस्था की जाएगी। नांद बनाई जाएंगी, ताकि गाय आसानी से पानी पी सकें।

👉रिश्वत के रुपयों को लेकर चौकी में भिड़े यूपी पुलिस के सिपाही, जमकर काटा बवाल

पूरी तरह से प्राकृतिक माहौल रहेगा, बांधी नहीं जाएंगी गायें
गायों को गौशाला में प्राकृतिक माहौल दिया जाएगा। पूरा मैदान कच्चा रहेगा। वहीं उनके चरने के लिए खेत होगा। इससे गायें जो गोबर करेंगी, उसको उठाने की भी जरूरत नहीं होगी। गोबर उसी मैदान में सूखकर खाद बन जाएगा।

स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी आधुनिक गौशाला, 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा निर्माण, खर्च होंगे 33 करोड़

इसके अलावा गायों की देखभाल और इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए चिकित्सक व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो निगरानी भी करेंगे। गाय संग्रहालय, गोदान स्थल, अन्नपूर्णा भोजनालय भी विकसित किया जाएगा। गौशाला को इस तरह से विकसित किया जाएगा ताकि यह पर्यटन का भी केंद्र बने।

👉विपक्षी सांसदों के निलंबन पर मायावती बोलीं, विपक्ष विहीन संसद भी ठीक व्यवस्था नहीं

इसके लिए गाय संग्रहालय बनाया जाएगा। गोदान स्थल भी होगा। कामधेनु की प्रतिमा भी होगी। अन्नपूर्णा भोजनालय, पाथवे, पार्किंग, लैंडस्केपिंग की व्यवस्था की जाएगी। कर्मचारी आवास, पशु चिकित्सालय और सीवरेज-ड्रेनेज का भी काम कराया जाएगा।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...