Breaking News

शूटिंग से वक्त निकालकर खेसारी लाल यादव ने किया ये काम, वायरल हुई तस्वीर

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जितने शौक से लिट्टी चोखा बनाते हैं उतने ही चाव से वह इसे खाना भी पसंद करते हैं। खाने की डिशेज की बात करें तो लिट्टी-चोखा खेसारी लाल यादव की फेवरिट चीजों में गिना जाता है। हाल ही में वह एक रेस्त्रां में लिट्टी-चोखा का मजा लेने पहुंचे। इस लिट्टी पार्टी के दौरान की अनसीन तस्वीरें खेसारी लाल यादव की टीम ने शेयर की हैं।

बता दें कि ‘लिट्टी चोखा’ नाम से खेसारी लाल यादव की एक फिल्म भी आ चुकी है, जिसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। लिट्टी चोखा के शौकीन #खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि हर कुछ दिन में उनकी कोई नई फिल्म या गाना रिलीज हो जाता है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस में कई बार टकराव भी हो जाता है।

मालूम हो कि लिट्टी चोखा और खेसारी लाल यादव का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने से पहले खेसारी लाल यादव दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचा करते थे। मुंबई में काम में बिजी रहने के दौरान वह लिट्टी-चोखा का मजा लेने से चूक जाते थे लेकिन हाल ही में वह एक होटल में लिट्टी-चोखा का लुत्फ उठाने पहुंचे।

About News Room lko

Check Also

अलंकृता सहाय ने फादर्स डे पर ‘यूफा’ को लॉन्च कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी

मुंबई। अभिनेत्री अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai) हमेशा किसी भी काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने ...