Breaking News

सिरसागंज पहुंची कांग्रेस की किसान पद यात्रा

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा कांग्रेस पार्टी के 136 स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हैं किसान कांग्रेस पद यात्रा के दूसरे दिन जिले के सिरसागंज नगर में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। सिरसागंज में सर्वप्रथम सुभाष तराई स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात नगर के परिसर में स्थित बंशीधर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत इटावा रोड से होते हुए सोना किराने वाली गली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए लक्ष्मी नारायण धर्मशाला से मेन रोड होते हुए कोरारा रोड तिराहे से खेमगंज गांधी मंडी नगरपालिका परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन किया।

इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्य राकेश पोरवाल ईश्वर चंद गुप्ता जी के पी सिंह बघेल जी यतिन दोनेरिया जी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कमल सिंह जादौन, संदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मदनपुर, मोहित राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष अरांव, मनोज भटेले जिला प्रवक्ता, शैलेंद्र कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल, कमलेश जैन जिला उपाध्यक्ष, दाऊद जिला उपाध्यक्ष, चंद्रकांत यादव, दुष्यंत धनगर जिला महासचिव, गिर्राज यादव जिला सचिव, सूरज भान सिंह, विनोद कुमार, सुभाष, मनीष खान, रमेश चंद, आकाश राजपूत, पंकज राजपूत, आशीष राजपूत आदि लोग प्रमुख रूप से साथ रहे।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...