Breaking News

भगवान चित्रगुप्त होली मिलन उत्सव 13 अप्रैल को

लखनऊ। भगवान चित्रगुप्त होली मिलन उत्सव 13 अप्रैल को सायं 4 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में फूलों की होली, झांकी, कविताओं, गीतों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त होली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

भगवान चित्रगुप्त होली मिलन उत्सव 13 अप्रैल को

यह कायस्थ समाज का पारिवारिक मिलन कार्यक्रम है। विशेष रूप से झांकी के साथ फूलो की होली भी होगी।कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 महानुभावों को कायस्थ रत्न से भी सम्मानित करेगा। प्रख्यात कवि श्री सर्वेश अस्थाना हास्य कविताओ माध्यम से एकता का संदेश देंगे।

लखनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में भारतीय सेना के घुड़सवारी का प्रदर्शन 13 अप्रैल को

कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ की जीवनदायिनी माँ गोमती की आरती भी होगी।महामंत्री मनोज डिंगर ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त होली मिलन उत्सव पर कायस्थ समाज अपनी शक्ति प्रदर्शित करेगा। बच्चो के लिए झूले भी लगाए जायेंगे।सभी राजनैतिक दलों के कायस्थ नेताओ को भी आमंत्रित किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए खोले नए द्वार : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DCM Keshav Prasad Maurya) ने कहा है ...