Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरपी सिंह की किताब “एक अनंत फैला आकाश” का विमोचन

लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर रवीन्द्र प्रताप सिंह के काव्य संग्रह “एक अनंत फैला आकाश” का विमोचन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे एवम लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय द्वारा किया गया। प्रोफेसर आर.पी. सिंह ने बताया की सृजनात्मक रंग लिए यह काव्य संग्रह मानवीय संवेदना और सामजिक व्यवस्थाओं का हिस्सा बने मानव संस्कृति की काव्यांजलि है।

इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो पूनम टंडन, अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो मैत्रेई प्रियदर्शिनी, अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार प्रो रवीन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्तर्राष्ट्रीय छात्र, शिक्षक और विश्व विद्यालय के अन्य सम्मानित सदस्य आदि उपस्थित रहे। आईसीसीआर अध्यक्ष ने शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर चर्चा की।

इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय और आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ सहस्त्रबुद्धे ने एशियाई देशों की भाषाओं के पठन पाठन और इनके द्वारा सांस्कृतिक आदान प्रदान पर बल दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राय ने शिक्षा के क्षेत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा किए गए नवाचारों का उल्लेख किया। डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने लखनऊ विश्वविद्यालय के शैक्षिक नवाचारों में मानक प्रयासों की सराहना किया।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...