Breaking News

महात्मा गांधी को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान! संसद में प्रस्ताव पेश

अमेरिका महात्मा गांधी को अपना सर्वोच्च सम्मान देने की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में न्यूयॉर्क के एक अमेरिकी सांसद ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के लिए एक प्रस्ताव दूसरी बार पेश किया है।

कांग्रेसनल गोल्ड मेडल संयुक्त राज्य में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। कांग्रेस महिला कैरोलिन बी मैलोनी ने एक प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा- “महात्मा गांधी के ऐतिहासिक सत्याग्रह, अहिंसक प्रतिरोध के आंदोलन ने राष्ट्र और दुनिया को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें दूसरों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के लिए उत्साहित करता है”।

मैलोनी ने कहा- “उनकी विरासत ने नस्लीय समानता के लिए जिसमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर के आंदोलन से लेकर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई तक, दुनिया भर में नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। एक जनसेवक के रूप में मैं उनके साहस और उदाहरण से प्रतिदिन प्रेरित होता हूं। आइए हम सभी गांधी के रास्ते पर चलें और वह परिवर्तन करें, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं”।

अमेरिकी सांसद कैरोलिन बी मैलोनी ने दावा किया कि वो 2019 कांग्रेसनल गोल्ड मेडल महात्मा गांधी को मिले, इसके लिए वो काम कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे पहले नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग को कांग्रेसनल गोल्ड मेडल मिल चुका है। ये बापू के रास्ते पर चले और उन्हें ये मेडल मिला तो जिस गांधी से प्रभावित होकर मंडेला और मार्टिन लूथर ने इतना महान काम किया उन्हें तो ये सम्मान जरूर मिलना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले 2018 में कांग्रेस महिला कैरोलिन बी मैलोनी पहली बार ये प्रस्ताव संसद में लेकर आई थी। तब भी बापू को मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था। कैरोलिन का तर्क है कि जब पूरा विश्व बापू की 150 जयंती मना रहा है। तब उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना चाहिए।

महात्मा गांधी कांग्रेस के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे। इससे पहले जॉर्ज वाशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को ये सम्मान दिया जा चुका है।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

‘अगर निकाहनामे की शर्तें अस्पष्ट तो विवाद की स्थिति में पत्नी को मिलेगा लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि ...