Breaking News

मुख्‍यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन पर दी बधाई…

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की कामना की है।

👉क्या कोरोना वैक्सीन लेने से सच में हुई थी लोगों की मौत? ICMR ने रिसर्च में किया बड़ा खुलासा

मुख्‍यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन पर दी बधाई

मुख्‍यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर राज्यपाल को दिये गये अपने शुभकामना संदेश में कहा ”उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।”

‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ”सरल व सौम्य व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर कहा ”गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं। वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक पाटीदार परिवार में हुआ था और उनके पिता जेठा भाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे।

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...