Breaking News

शक्ति उपासना से जन जागरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रारंभ से ही नारी सम्मान के प्रति गम्भीर रहे है। इसके लिए उनकी सरकार ने अनेक कदम भी उठाए। फिर भी महिला उत्पीड़न की घटनाएं विचलित करती है। ऐसी मार्मिक घटनाओं पर भी राजनीति करने वाले कम नहीं है। वह जाति मजहब और प्रदेश के आधार पर अपनी रणनीति तय करते है। एक जैसी घटनाओं पर उनकी संवेदनशीलता में जमीन आसमान का अंतर होता है।

लेकिन योगी आदित्यनाथ ऐसी प्रत्येक घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहते है। उनका प्रयास है कि नारी की सुरक्षा व सम्मान कायम रहे। इस दिशा में वह सरकार व समाज दोनों स्तरों पर प्रयास कर रहे है। इस संबन्ध में उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया। इसके साथ ही भारतीय चिंतन के अनुरूप महिला सम्मान हेतु जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के दौरान लैंगिक आधारित संवेदीकरण, प्रशिक्षण, काॅरपोरेट एक्टिविटी, ध्वनि सन्देश,साक्षात्कार दुर्गा पूजा व अन्य सांस्कृतिक पण्डालों में जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजन किए जाएं।

महिला सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्राप्त शिकायतों में पीड़िता शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के स्तर तक कार्यवाही गतिमान रहे। महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित शिकायतों में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह शिकायतें फर्जी न हों। मिशन शक्ति का संचालन प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक वाॅर्ड व प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाए।महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक मिशन शक्ति अभियान संचालित करने का सरकार ने निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्तरों पर इस अभियान की व्यापक समीक्षा के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा व सम्मान के सम्बन्ध में सोशल मीडिया व विभिन्न संचार माध्यमों द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। सभी उपलब्ध हेल्प लाइनों विमेन पावर लाइन का भी व्यापक प्रचार किया जाएगा। प्रदेश के प्राथमिक,माध्यमिक उच्च तथा प्राविधिक शिक्षा सहित सभी शिक्षण संस्थानों में भी व्यापक स्तर पर छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत सेंसिटाइज व जागरूक किया जाएगा। योगी ने कहा कि मिशन शक्ति के सम्बन्ध में ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। शिक्षकों को भी इनके सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिलाया जाए।

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...