लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत बेबीनार व प्रशिक्षण कार्यक्रम छठे दिन भी जारी रहा। संयोजक डॉ. आरके यादव ने बताया कि आज बेबीनार में साइबर क्राइम के संबन्ध में बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। बेबीनार का शुभारंभ प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी रहनी चाहिए। सभी को इस तकनीक का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।
मुख्य वक्ता समाजशास्त्री डॉ. ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने साइबर क्राइम संबन्धी जानकारी दी। बताया कि बालिकाओं को इसके प्रति सजग रहना चाहिए। यदि सोशल मीडिया के माध्यम से कोई उनको परेशान करता है तो उसकी तुरन्त शिकायत करनी चाहिए। कॉलेज में ऐसा कोई प्रकरण होता है तो प्राचार्य व प्राक्टोरियल बोर्ड से शिकायत करनी चाहिए। बालिकाओं को साहस से साथ ऐसी परिस्थिति का सामना करना चाहिए। डॉ. बीबी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बेबीनार में डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. दीप किशोर श्रीवास्तव, डॉ. बिजेंद्र पांडेय, डॉ. अमित वर्धन, डॉ. उषा देवी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ पालीवाल, यूनिवर्सिटी के डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एच एस सिंह सहित छात्र छात्राएं सम्मिलित हुई।
प्रशिक्षण सत्र में स्पोर्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. आर के यादव ने वीडियो के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। आत्मरक्षा कौशल के अंतर्गत पिछले एक हफ्ते में बच्चों को योग भी कुछ बताया गया था उसको दोहराया गया तथा उनको आवश्यक सामान्य टिप्स दिए गए जिससे कि वह स्वयं को मजबूत करें आत्मविश्वास ही बनाएं निडर बनाएं तथा अपने उज्जवल भविष्य के लिए तैयार रहें तथा आत्मनिर्भर बने।