Breaking News

नड्डा की यात्रा ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

बाइस जनवरी को लखनऊ में ठंड कुछ ज्यादा ही थी। मौसम ने एकदम करवट ली थी।राजनीतिक गतिविधियों पर भी इसका असर था। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लखनऊ यात्रा ने सियासी तापमान बढा दिया। भाजपा में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। कारण भी था। नड्डा ने सुशासन और सियासत दोनों मोर्चो पर कमान संभाली थी। भाजपा केंद्र व प्रदेश दोनों जगह सत्ता में है।

इसके दृष्टिगत जेपी नड्डा ने नीति व नेतृत्व दोनों आधारों पर सरकार की सराहना की। उन्होंने केंद्र नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासन को नम्बर वन बताया। अभी एक सर्वेक्षण में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नम्बर वन बताया गया। नड्डा ने इसके लिए योगी को बधाई दी। जनकल्याण के लिए संचालित अनेक योजनाओं का उल्लेख किया।

आयुष्मान योजना में पचास करोड़ गरीब लोग शामिल है,चालीस करोड़ जनधन खाते, बारह करोड़ किसानों को सम्मान निधि,फसल का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य,आठ करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन करोड़ों गरीबों को आवास शौचालय कोरोना के समय अस्सी करोड़ लोगों को छह माह तक राशन,भरण पोषण भत्ता आदि उपलब्धिया भाजपा सरकार की लोकप्रियता बढाने वाली है।

भाजपा औरों से अलग दिखने का दावा सदैव करती रही है। पिछले कुछ वर्षों में वह तथ्यों के आधार पर इसको जनता के बीच ले जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं कि इस दौरान ऐसे अनेक मसलों का समाधान हुआ है,जिसकी कल्पना करना भी असंभव था। इसके अलावा करोड़ों गरीब लोगों को अनेक योजनाओं का सीधा लाभ मिलना भी सनिश्चित हुआ है। संगठन संरचना की द्रष्टि से भी भाजपा अलग दिखाई देती है।

उसका विरोध करने वाली सभी पार्टियां परिवार आधारित था। वामपंथी अवश्य परिवार आधारित नहीं थे। लेकिन जनभावना को समझने में यह नाकाम रहे। इसलिए इनकी प्रासंगिकता समाप्त होती जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसी प्रकार के मुद्दे लखनऊ यात्रा के दौरान उठाये। उनकी यात्रा समय व स्थान के हिसाब से सीमित थी। लेकिन इसका सन्देश व्यापक रहा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठक में सुशासन का सन्देश दिया। नरेंद्र मोदि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को सराहनीय बताया। इसके अलावा उनकी यात्रा के राजनीतिक सन्देश भी साफ थे। पार्टी ने सरकार की उपलब्धियों के बल पर विपक्ष के मुकाबले का मंसूबा जताया। अध्यक्ष जेपी नड्डा व महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी मुख्यालय में रात्रि विश्राम किया। सुबह वह जियामऊ पहुंचे।

यहां भाजपा के नये राज्य मुख्यालय की जमीन का निरीक्षण किया। विश्व संवाद केंद्र में आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की। इसके बाद मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रबुद्ध सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनवरत परिश्रम कर समाज के गरीब,शोषित व वंचित वर्ग को लाभान्वित कर उनके जीवन को सुगम बनाया है। उनके जीवन स्तर को बढ़ाने का काम किया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

एनएमसी की तरह बनेगा राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया

देश में जल्द ही एमबीबीएस की तरह दंत चिकित्सा शिक्षा के स्वरूप में बदलाव देखने ...