Breaking News

निर्मला चौहान बनी राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष

औरैया। जनपद के बिधूना क्षेत्र की समाजसेवी निर्मला सिंह चौहान को राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि आज के युग में नारी को जिस तरह से अपमानित किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है।

उन्होंने कहा, आज मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसका ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगी और नारियों पर हो रहे अत्याचार का हर स्तर पर विरोध करूंगी। मैं किसी भी सूरत में नारी समाज के मनोबल को कमजोर नहीं होने दूँगी। उन्होनें कहा कि नारी शक्ति किसी से कम नही है, आज हर क्षेत्र में नारी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर उनको सहयोग प्रदान कर रही है।

नारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिये जो हेल्प नंबरों को जारी किया है उसका लाभ उठाते हुए कोई भी नारी अपने ऊपर हो रहे घरेलू हिंसा या छेड़खानी की शिकायत इन नंबरों 1090, 1076, 112, पर कॉल करके कर सकती है, जिससे पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से मदद करेगी। उन्होंने  कस्बे की महिलाओं से कहा कि मैं हमेश आपके साथ हूँ और हमेश साथ रहूँगी। नारी शक्ति को अब किसी तरह से अपमानित नहीं होने दूँगी।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...