Breaking News

भाजपा को हराने की ताकत किसी भी दल में नहीं: स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठकआहुत की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनतापार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री/अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र ने की।

बैठक को सम्बोंधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व का पूर्णतः निर्वाहन करें। नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व केवल भारतीय जनता पार्टी के पास ही है, अतः उनसे प्रेरित होकर हम अपना सब कुछ पार्टी के लिए त्याग कर पार्टी और संगठन को आगे ले जाने का कार्य करें। देश की फिरकापरस्त ताकतें सदैव मौके की तलाश में रहती हैं। हमें राष्ट्रवाद के साथ पूरी सक्रियता के साथ पंचायत चुनाव में आगे जाना है।

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी एकात्मवाद व अंत्योदय को आत्मसात कर कार्य करने में पूरी तरह जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि रोटी यदि तावे पर पल्टी न जाये तो जल जाती है, उसी तरह कार्यकर्ता को निरंतर चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाते हुए निरंतर पार्टी के कार्य से चलते रहना चाहिए। पार्टी के अभियानों की सफलता ही आपकी सफलता मानी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय और कार्यकर्ता यदि दोनों निरंतर सक्रिय रहेंगे तो भारतीय जनता पार्टी को हराने की ताकत किसी भी दल में नहीं है। राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की भारतीय जनता पार्टी में कोई कमी नहींहै पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत की नीव रखेगें।

प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी अफसर की तरह नहीं सहयोगी की भांति कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करें यही हमारा मूल मंत्र होना चाहिए। पार्टी की नियमित बैठकें व आपस में संवाद ही पार्टी को आगे ले जाता है। पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव को जीतने के लिए देश एवं प्रदेश सरकार की जननीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना आप सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र ने कहा कि आप सबका कार्य ही पार्टी की विजय सुनिश्चित करेगा अतः बडे़ मन से पार्टी में मिले दायित्व का निर्वाहन करें। कार्यकर्ता के सम्मान को सर्वोपरि रखे तो पंचायत चुनाव व उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में अवध क्षेत्र भारी जीत सुनिश्चित करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया की अवध क्षेत्र सदैव की भांति नम्बर एक व अग्रणी रहेगा।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, चंद्रारावत, राजीव मिश्रा, डा. श्वेता सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, दिलीप यादव, मोहितमिश्रा, आकाश मिश्रा मोण्टी, नरेन्द्र स्वामी आदि मुख्य रूप उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: आचार्य नरेंद्र देव अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में योग सत्र अभ्यास संपन्न

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की गतिविधियों के विस्तार के रूप में, 20 ...