लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदलराष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदनोपरान्त प्रतापगढ के रामलखन यादव को सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी मनोनीत किया है।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि रामलखन यादव जनपद प्रतापगढ में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के हाथों को मजबूत करने के साथ साथ किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जनपद प्रतापगढ़ में जन जन तक पहुंचायेगे।
श्री त्रिवेदी ने बताया कि रामलखन पूर्व में भी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद के दायित्वों का निर्वहन बडी ही निष्ठा और ईमानदारी से कर चुके हैं।