Breaking News

अब ओडिशा लाए जाएंगे दो चीते, कई अन्य जानवर भी साथ आएंगे; बदले में दुबई भेजे जाएंगे मणिपुरी हिरण

भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलोजिकल पार्क (एनजेडपी) को अगले महीने दुबई से एक जोड़ी चीता, छह शेर, चिंपैंजी, लेमर और अन्य पशु और पक्षियां मिलने वाली है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वन संरक्षक के प्रधान प्रमुख सुशांत नंदा ने बताया कि यह सभी पशुओं को पशु विनिमय कार्यक्रम के द्वारा लाया जा रहा है।

पशु विनिमय कार्यक्रम के जरिए भारत आएंगे चीता समेत अन्य जानवर
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने पशुओं के विनिमय को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई सफारी पार्क के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों के अनुसार एक नर और मादा चीता के बदले पांच मणिपुरी हिरण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे चार सफेद शेर और दो अफ्रीकी शेर लाने की भी योजना बना रहे हैं।

चीता के अलावा दो चिंपैंजी, पंच लेमर, तीन लाल गर्दन वाले वल्लाबी, आठ हमाद्रीयस बबून, सात अफ्रीकी भूरा तोता और पांच नीले व स्वर्ण मैकॉ पशु विनिमय कार्यक्रम के द्वारा भारत लाए जाएंगे। इसके बदले में एनजेडपी हिप्पो, ब्लैकबग्स, हिरण, घरियाल, लाल जंगली मुर्गे और गौर दुबई भेजेंगे।

About News Desk (P)

Check Also

9.4 करोड़ को खसरे के टीकों से मिली सुरक्षा, WHO ने कहा- टीके इतिहास के सबसे शक्तिशाली आविष्कार

टीकाकरण से 50 वर्षों में दुनिया भर में करीब 15.4 करोड़ लोगों की जान बचाई ...