लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग (7- Kalidas Marg) पर आयोजित जनता दर्शन (Janta Darshan) में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान (Possible Solution) किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान किया जाय। जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उत्पीड़न और भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को गंभीरताके साथ हल किया जाय और जरूरत पड़ने पर कठोर कार्यवाही की जाय।
केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन के दौरान समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा, सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी मिलेंगी। डिप्टी सीएम ने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित समस्याएं रखी। डिप्टी सीएम ने फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक- एक व्यक्ति से संवाद किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत जिलों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए यथोचित दिशा निर्देश दिए। जमीन सम्बन्धी अधिकांश प्रकरणों में उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाय और सार्थक समाधान कराया जाय।
बजट के बाद विधानसभा में आज होनी थी चर्चा, ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर हुआ हंगामा