Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर, महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओर से महिलाओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी त्रिपाठी, जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम गौतम और खरगापुर की प्रधान अनीता विश्वकर्मा मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि “समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को उचित सम्मान व अधिकार दिलाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।” इस आयोजन में नारी उत्थान व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने सभी से अपील की कि लोग लड़कियों को शालीनता से रहने के लिए कहते हैं लेकिन, उन्हें अपने लड़कों को यह सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें और उनसे भी वही व्यवहार करें जो अपने परिवार की महिलाओं के साथ अपेक्षा रखते हैं। खरगापुर की प्रधान अनीता विश्वकर्मा ने महिलाओं को अपने सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के सम्बन्ध में अपील की।

कार्यक्रम में एडवोकेट नीलम मिश्रा, आशा सिंह, रेखा शर्मा, कार्तिका माथुर, हेमा गुप्ता, अमिता अग्रवाल, ज्योति शर्मा, क्षमा दीक्षित, कुसुम वर्मा, बीना सिंह, शालिनी सिंह, पंकज त्रिपाठी, अर्चना रानी, रेनू तिवारी, सुनीता पाण्डेय, अर्चना सिंह, स्नेहा पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी, सुमन लता सिंह, रेनू श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, शिव देवी, वंशिता शर्मा, अनन्या शर्मा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि परिषद महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग है और सदैव समाज के सभी वर्गों के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार सक्सेना ने किया। परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रितेश शर्मा, के के त्रिपाठी, प्रधान किरण प्रकाश विश्वकर्मा, अर्थ शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

About reporter

Check Also

रोटरी क्लब ने पत्रकार बंधुओं के संग मनाया रंगोत्सव, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर किया सम्मानित

कुशीनगर (मुन्ना राय)। रोटरी क्लब कुशीनगर (Rotary Club Kushinagar,) के तत्वावधान में गुरुवार को कसया ...