Breaking News

एक बार फिर बदलेगा मौसम का रुख, इन राज्यों में लगातार तीन दिन तक बारिश के आसार

फिलहाल भले ही मौसम में गर्मी का एहसास बढ़ रहा हो, लेकिन बुधवार से फिर से फिजा बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक.

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में लगातार तीन दिन तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक चले जाने की उम्मीद है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 57 से 100 फीसद रहा।

जम्मू कश्मीर की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह मंगलवार रात या बुधवार दिन से अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। अनुमान है कि बृहस्पतिवार को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। साथ ही दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को हवा की गति बढ़कर 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवा के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। होली के आसपास मौसम में दोबारा गर्मी महसूस होने लगेगी और इसके बाद यह गर्मी बढ़ती ही जाएगी। अनुमान है कि मार्च के पूर्वार्ध में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा।

About News Room lko

Check Also

भारतीय रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर रेल यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” देगा

नई दिल्ली। भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा ...