Breaking News

चंदौली में बोले सीएम योगी, आरक्षण के नाम पर देश का विभाजन चाहता है विपक्ष

चंदौली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परम रामभक्त हैं, उन्होंने 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला को दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान किया है। वहीं रामद्रोही और राष्ट्र विरोधी सपा और कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहता है, जिसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा।

उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने साफ-साफ कह दिया है कि भारत में सिर्फ बाबा साहब का ही संविधान चलेगा। इंडी गठबंधन जनता जनार्दन को गुमराह कर रही है कि देश में एनडीए सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी, लेकिन वह इनके झूठ को समझ गयी है।

जनता अच्छी तरह से जानती है कि मोदी सरकार ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाए हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुगलसराय में चंदौली लोकसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबाेधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में वोट की अपील की।

विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा चंदौली
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज चंदौली विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक वॉटर वे का लाभ चंदौलीवासियों को ही मिल रहा है। वहीं विरासत का सम्मान भी हो रहा है। यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बना स्मारक इसका जीता जागता उदाहरण है।

काशी में काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही भगवान मारकंडेय धाम का सौंदर्यीकरण सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चंदौली में बाबा कीना राम के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। यहां की सड़कें फोर लोन की बन रही हैं। यहां पर फ्लाईओवर और पुल का जाल बिछाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि चंदौली कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में यहां सिंचाई के लिए किसानों को नई-नई सुविधाओं को लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी सबसे अधिक चंदौली को ही दिया गया है। श्रमिकों, गरीबों के अनाथ और निराश्रित बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में हाईटेक टेक्नलॉजी से शिक्षा दी जा रही है।

कांग्रेस और सपा काे वोट देकर आप पाप के भागीदार न बनें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है।

About News Desk (P)

Check Also

जलभराव की शिकायत मिली तो अधकारी करवाई के लिये तैयार रहें : ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। बरसात में जलभराव की शिकायत आई तो अधिकारी कारवाई के लिए तैयार रहें। प्रमुख ...