Breaking News

अंतरराष्ट्रीय जेष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मुंबई। समाज विकास सेवा संघ द्वारा संचालित बाबुल प्रतिष्ठान की ओर से अंतरराष्ट्रीय जेष्ठ नागरिक दिवस के कार्यक्रम को बड़े भव्य रूप से मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय जेष्ठ नागरिक दिवस हर वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी में अपने नागरिकों के प्रति मान सम्मान को जागृत करना तथा उनके खोए हुए सम्मान को वापस दिलाना है।

इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज विकास सेवा संघ द्वारा संचालित बाबुल प्रतिष्ठान ने इस कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई ज्येष्ठ नागरिक मंडल की महिलाओं ने सरस्वती वंदना गाकर गणेश वंदना गाकर किया। इस मौके पर दीप प्रज्वलन के साथ सभी का सादर सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कई प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें विनय मिश्रा, पवन करकेरा, कन्हैयालाल यादव, श्रीमति रोहिणी मिश्रा आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन कल्याण पश्चिम रानी लक्ष्मीबाई श्रेष्ठ नागरिक उद्यान में किया गया। आज अंतरराष्ट्रीय ज्येष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर ठीक 4.30 बजे सरस्वती वंदना और गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। श्रीमती विजया शिंदे और उनके साथी कलाकारों ने इस कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। इसके बाद कार्यक्रम में पधारे सभी विशेष अतिथियों का स्वागत सत्कार भी किया गया।

मंडल अध्यक्ष दिवटे ने सभी का स्वागत किया। श्रीमहेश जाधव, प्रकाश भोईर, सुरजू सिंह विद्यालय के प्रिन्सिपल हरिश्चंद्र सिंह, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, कन्हैयालाल यादव, मदन कुमार उपाध्याय, पीएल जोशी का वक्तव्य हुआ।

इसके साथ ही संस्था के सभी कार्यकर्ता मंजू दुबे, सिमरन तिवारी, प्रतिष्ठा द्विवेदी, अनिल बरनवाल, धर्मेंद्र यादव, अतुल यादव, राजकुमार पाठक, विकास यादव आदि उपस्थित रहे। संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंडल के सभी लोगो का मार्गदर्शन करते हुए सभी वृद्धों को उनकी हर समस्या में उनका साथ देने का आश्वासन दिया और आगे भी उनके लिए ऐसे कार्यक्रम संस्था द्वारा उनके लिए किए जाएंगे। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, साथ में रोहिणी मिश्रा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगो का आभार प्रकट किया।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...