अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) के साथ इन दिनों तुर्की में एंजॉय कर रही हैं। परिणीति ने अपनी इस यात्रा से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। परिणीति ने अपनी इन तस्वीरों में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में लोग नाचते हुए दिख रहे हैं। वहीं, परी अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही हैं।
तुर्की शादी में पहुंची परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने तुर्की में शादी के दौरान ली गई कई अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं। परिणीति को इन तस्वीरों में लहंगा पहने हुए इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। लाइट पिंक कलर के लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक में परिणीति ने चोकर और काले चश्मे को शामिल किया है।
पति के साथ साझा की तस्वीर
परिणीति चोपड़ा ने अपने पति के साथ भी तस्वीर साझा की। इसमें लिखा है ‘माइन’। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों को आकर्षित किया है। परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। इस खास दिन पर परिणीति ने अपने पति और नेता राघव चड्ढा के साथ फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें पति राघव के साथ साइकिल चलाते, साधना करते, केक काटते, बीच पर टहलते हुए देखा जा सकता है।
Please watch this video also
उदयपुर में रचाया था परी ने ब्याह
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर 2023 को शादी की थी। शादी से पहले दिल्ली में कपल ने इंगेजमेंट सेरिमनी की थी। परी ने एक इंटरव्यू में बताया कि राघव को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन परी को पॉलिटिकल इंडस्ट्री के काम के बारे में पता है इसलिए उन दोनों के बीच बातें इंडस्ट्री की कम और जिंदगी की ज्यादा होती है जो परी को आइडियल कपल जैसा लगता है।